नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को मोती नगर इलाके में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले काफी समय से फरार था। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी भरत उर्फ मोगली रघुबीर नगर का निवासी है। इसे अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। उसके खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही भी शुरू की गई थी। इसपर एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली-एनसीआर में अवैध हेरोइन की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति में शामिल एक संगठित गिरोह का हिस्सा है। उसके माता-पिता और भाई भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...