पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मादक पदार्थों का सेवन करने वाले छात्र विद्यालय में चिन्हित किये जाएंगे। विद्यालय के शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं अन्य श्रोतों से संबंधित क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मादक पदार्थो के सेवन में संलिप्त छात्रों की जानकारी जुटाएंगे। इसके मद्देनजर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण व अनुश्रवण करेंगे। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार प्रकाश ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इसके निमित्त एक सप्ताह में मादक पदार्थों के सेवन में लिप्त छात्रों का विवरण तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया है। -मादक पदार्थों का सेवन करने वाले बच्चे का एक सप्ताह में बीईओ को देना है विवरण : ---- -जिलाधिका...