फिरोजाबाद, मार्च 8 -- अखिल भारतीय माथुर वैश्य मंडलीय परिषद द्वारा होली मिलन समारोह आशीर्वाद पैलेस में मनाया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर भी मंथन किया गया। बोहरे राधा मोहन एवं कटोरी देवी तथा भानु किशोर गुप्ता स्मृति में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा ने कहा कि आधी दुनिया पर महिलाओं का अधिकार है। मंडल अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने 2.51 लाख की थैली महासभा अध्यक्ष मुकेश कुमार मामा को भेंट की, ताकि समाज के लिए चल रही योजनाओं में काम आ सके। राधा कृष्ण की फूलों की होली ने सबका मन मोहा।अन्य मंडलों के भी पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। महामंत्री शंकर गुप्ता, मनीष अलंकार, डॉ. ध्रुव कुमार आचार्य, राकेश मेरोठिया, रीता गुप्ता, गीता गुप्ता, राजेश जबरेवा, राजीव गोलस, राजेश गुप्ता, डॉ. गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सुनील कुमार सेठ, संजय सू...