मथुरा, अप्रैल 29 -- माथुर चतुर्वेद परिषद के आगामी त्रैवार्षिक चुनाव के लिए साधारण सदस्य, आजीवन सदस्य और सम्मानित आजीवन सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संजय चतुर्वेदी ऐलपाईन को संयोजक और कमल चतुर्वेदी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारी शीघ्र ही मतदाता बनाने की तारीख घोषित करेंगे और उस दिन से निरंतर 15 दिनों तक आगामी चुनावों हेतु मतदाता बनाए जाएंगे। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के आदेशानुसार चुनाव हेतु मतदाताओं की सूची तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चुनाव में भाग लेने के लिए ​साधारण सदस्य Rs.10 रुपये, आजीवन सदस्य 5100 रुपये और ​सम्मानित आजीवन सदस्य Rs.51 हजार रुपये के बनाये जाएंगे। यह भी प...