मात्र 6.9 ग्राम हीमोग्लोबिन मिलने पर चिकित्सकों ने शुरू की महिला की इलाज
दुमका, मई 14 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओड़मो पंचायत के ग्राम सहारो निवासी एक 7 माह की गर्भवती महिला को 9 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के दौरान उच्च जोखिम गर्भवती के रूप में चिन्हित किया गया है। जांच के दौरान महिला का हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 6.9 ग्राम पाया गया, जो गंभीर एनीमिया की श्रेणी में आता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित आनंद के निर्देश पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए।
उपचार और निगरानी सीनी संस्था एवं संबंधित सहिया के समन्वय और सहयोग से गर्भवती महिला को बुधवार को गोपीकांदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां विशेषज्ञ निगरानी में उसका उपचार प्रारंभ किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित आनंद की देखरेख में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.