गोरखपुर, अप्रैल 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर जिले के स्कूल वाहनों की रजिस्ट्रेशन की रफ्तार काफी धीमी है। अभी तक 1456 के सापेक्ष मात्र 306 वाहनों का ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ है। एक सप्ताह के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ एआरटीओ विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एक अप्रैल से प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल वाहनों का यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। बिना रजिस्ट्रेशन के अब कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगे। जिले में करीब 3 सौ स्कूलों के 1456 वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। एआरटीओ कार्यालय की मानें तो अभी तक मात्र 306 वाहनों का ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। 1150 स्कूल वाहनों का...