सहारनपुर, मई 29 -- गंगोह संवाददाता। मानवता को ताक पर रख मात्र दस रुपये के उपर एक सब्जी विक्रेता संजय सैनी की ईंटों से कुचलकर जघन्य हत्या कर डाली। करनाल में सब्जी बेचने का काम करने वाले गंगोह के गांव चमनपुरा निवासी संजय सैनी के साथ उक्त दर्दनाक घटना 26 मई की रात में घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राहकों से सब्जी के पूरे पैसे मांगने पर एक सब्जी विक्रेता की जान पर बन आई और मात्र 10 रुपये के लिए उसकी हत्या कर डाली। गांव चमनपुरा निवासी संजय सैनी पुत्र स्व. सदन सिंह सैनी दस वर्ष पूर्व सपरिवार करनाल जाकर काम करने लगा था। मृतक के चाचा सतपाल सैनी ने बताया कि करनाल के बुड्ढाखेड़ा चौक थाना सेक्टर 32 में सब्जी की दुकान एवं ढाबा चलाने 26 मई को रात्रि में करीब 9 बजे उसकी सब्जी की दुकान पर दो व्यक्ति सब्जी खरीदने पहुंचे। सब्जी के 210 रुपये के बजाय...