नवादा, दिसम्बर 22 -- कौआकोल, एक संवाददाता प्रखंड के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय टीकोडीह में शिक्षकों का भारी टोटा है। जिसके चलते पठन पाठन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या 323 है। जबकि वहां शिक्षकों की संख्या सिर्फ चार ही है। इस प्रकार वहां तैनात शिक्षकों के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को समुचित शिक्षा दे पाना मुश्किल हो रहा है। छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं रहने से छात्र तथा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की परेशानी बढ़ी रहती है। जबकि राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर की गई शिक्षकों की नियुक्ति व तबादले के बावजूद भी इस विद्यालय को छात्रों के अनुपात में शिक्षक मुहैया नहीं कराया जा सका है। जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष है। ग्रामीणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.