बिहारशरीफ, मई 28 -- हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआ पुल के पास हुई घटना एक घंटे के लिए मकान में ताला लगाकर परिवार गया था बाहर हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबनहुआ पुल के पास बुधवार की रात सबनहुआडीह निवासी दिनेश पासवान के घर से मात्र एक घंटे में चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। परिवार के लोग घर में ताला लगाकर मात्र एक घंटे के लिए बाहर गये थे। लौटे तो घर की हालत देखकर दंग रह गये। पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गये थे। 11 बजे वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अलमारियों का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जु...