मैनपुरी, जून 24 -- नगर के मोहल्ला चौधरी रजवाना रोड स्थित परमपिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा में मातेश्वरी स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित मुरली बाबा क्विज प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बीके श्याम सिंह ने प्रथम, बीके प्रेमचंद ने द्वितीय तथा गणेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आश्रम की संचालिका बीके सपना बहन ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने संस्कारों को सकारात्मक और श्रेष्ठ बना ले, तो वह भी देवता पद को प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर बीके श्रीपाल, बीके पुरुषोत्तम सिंह, बीके शेर सिंह, बीके धर्मवती सहित समस्त ईश्वरीय परिवार मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- मातेश्वरी स्मृति दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं यह भी पढ़ें- मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मना यह भी पढ़ें- ...