मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 61वीं पुण्यतिथि मनाई गई
बिहारशरीफ, जून 25 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती कि 61वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शहर के बुधौली बाजार स्थित ओम शांति भवन में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मातेश्वरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर डॉ. रामाश्रय, डॉ. सुभाष भाई, डॉ. सुरेश, रिंकी बहन समेत अन्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1937 में संस्था की स्थापना के बाद से उन्होंने संगठन की बागडोर संभाली और इसे वैश्विक पहचान दिलाई। 24 जून 1965 को भौतिक शरीर त्यागने वाली मातेश्वरी गुणों की खान थीं और उनका पूरा जीवन ज्ञान व सेवा के माध्यम से विश्व उत्थान के लिए समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 61वीं पुण्यतिथि मनाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.