सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- शिवहर। अधिकारियों के दल ने गुरुवार की शाम शिवहर नगर के मातृ शिशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में दलालों के हावी रहने की शिकायत मिलने पर एसडीओ अविनाश कुणाल के नेतृत्व में टीम ने जांच की। एसडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पूरे अस्पताल परिसर की गहन जांच की गई। लेकिन अस्पताल में कोई बाहरी व्यक्ति या दलाल नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी अस्पताल पर विशेष नजर रहेगी साथ ही जिले के अन्य क्लीनिक एवं अस्पतालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। निरीक्षण में एसडीओ के अलावा शिवहर के बीडीओ तथा शिवहर सदर के थानाध्यक्ष आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...