आजमगढ़, अगस्त 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में परिवार संतृप्तिकरण एवं सोशल मोबिलाइजेशन अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया। अभियान के पहले अप्रैल 2026 तक जिले में 350 समूहों में लगभग 6000 महिलाएं जुड़ी थीं। डीएम के प्रभावी निर्देशन में मात्र तीन महीने में यह संख्या बढ़कर 6000 समूहों में एक लाख महिलाओं तक पहुंच गई। समूह की दीदियां लाइवलीहुड ऑन व्हील्स, पिंक प्रेरणा कैंटीन, गो-धन संकल्प, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी, स्वास्थ्य सखी, बीमा सखी, आपदा सखी एवं शक्ति सखी सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण और उद्यमशीलता की नई पहचान बना रही हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद में एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह केवल आर्थिक गतिविधियो...