रिषिकेष, मार्च 8 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भट्टोवाला क्षेत्र की मातृशक्तियों ने पौराणिक सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर के दर्शन कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। रविवार को गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति देवी दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने मां सुरकंडा के ध्वज के साथ क्षेत्र की महिलाओं को सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर समिति क्षेत्र की मातृशक्तियों को निशुल्क मां सुरकंडा मंदिर की यात्रा करवा रही है। समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा और सचिव कृष्णा रमोला ने बताया कि समिति का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ मह...