दुमका, सितम्बर 28 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए निबंधन की प्रक्रिया जारी है।

निबंधन की स्थिति विभागीय जानकारी के अनुसार चालू वर्ष में अब तक 150 से अधिक नए लाभुकों का निबंधन किया जा चुका है। विभाग का जोर पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने के साथ पूर्व के लंबित मामलों का निष्पादन कराने पर भी है। पूर्व में निबंधित लाभुकों के भुगतान में एफआरएस, एनपीसीआई, आधार लिंकिंग और बैंक खाते से संबंधित तकनीकी त्रुटियां सामने आ रही हैं। इन मामलों को चिन्हित कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। त्रुटियों में सुधार के बाद लंबित भुगतान कराने की प्रक्रिया भी विभागीय स्तर पर जारी है।

कम उम्र में विवाह के मामले निबंधन के दौरान कम उम्र में विवाह के मा...