गुमला, मई 21 -- गुमला। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट भवन सभागार में महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने की।प्रशिक्षण में डिस्ट्रिक्ट सपोर्ट मैनेजर आईपीई ग्लोबल अनूप समीर केरकेट्टा एवं मास्टर ट्रेनर रुपेश कुमार तथा नीलम मिंज ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को पीएमएमवीवाई ऐप के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान लाभुकों के पंजीकरण, आधार सत्यापन, ऑनलाइन प्रविष्टि, भुगतान स्थिति जांच और तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। ऐप आधारित प्रणाली स...