मेरठ, मई 17 -- चिरौड़ी गांव निवासी एक महिला को झांसे में लेकर रविवार को साइबर ठग ने हजारों रुपये की ठगी कर दी। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी। चिरौडी निवासी कोमल शर्मा ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए कहा कि लड़की होने पर मिलने वाली सरकारी सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जानी है। साइबर ठग ने भरोसा दिलाने के लिए योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दी और फिर प्रक्रिया पूरी करने के बहाने मोबाइल का स्कैनर क्यूआर कोड साझा करने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- कस्टमर केयर बनकर ठगों ने उड़ाए हजारों रुपये, केस दर्ज झांसे में आकर पीड़िता ने साइबर ठग को स्कैनर साझा कर दिया। तुरंत बाद उनके खाते से 12300 रुपये निकलने ...