अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़। मातृ मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अलीगढ़ इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यशाला का आयोजन स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. मीनाक्षी एस. रघुवंशी ने किया। इस दौरान आयोग के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने मातृ मृत्यु दर घटाने के लिए प्रभावी रणनीति और रोडमैप प्रस्तुत किया। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित घोष, एमडी एनएचएम व सचिव स्वास्थ्य पिंकी जावल, सांचीस यूपी की सीईओ अर्चना वर्मा और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की वाइस चांसलर पद्मश्री डॉ. सोनिया नित्यानंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। चर्चा के दौरान मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में क...