कोडरमा, जुलाई 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में मातृ पोषण योजना-एक सम्मिलित जिम्मेवारी योजना की शुरुआत आज केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी करेंगी। आज शनिवार को झुमरीतिलैया के शिव वाटिका समारोह हॉल में दिन के 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। केंद्रीय मंत्री की ओर से इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया गया है। मालूम हो कि मातृ पोषण योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुधारने के लिए चलाई गई सरकारी योजना है। गर्भावस्था के दौरान माताओं को पौष्टिक खाना मिल सके, ताकि बच्चे का जन्म के समय वजन कम न हो और कुपोषण न फैले। जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत महिलाओं को Rs.6,000 तक की नकद मदद सीधे उनके बैंक खाते में दिये जाने का प्रावधान है।

हिंदी हिन्दुस्ता...