रामगढ़, मई 9 -- कुजू, निज प्रतिनिधि।  बोंगावार मोड़ स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों के माताओ को आमंत्रित कर बुलाया गया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों ने अपने मां के शामिल हुए। साथ ही मातृ दिवस की बधाई दी। मौके पर मैनेजमेंट हेड डॉ अशोक कुमार ने मां को जीवन का वह सबसे अनमोल हिस्सा बताया। ऑर्गेनाइजेशन हेड अयोध्या वर्मा ने मातृ दिवस पर सभी माताओ के सुख समृद्धि की कामना की।  डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा ने मातृ दिवस को एक विशेष अवसर बताया।  विद्यालय परिवार ने सभी माताओ को नेल पॉलिश भेंट किया। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस चास में दो दिवसीय मातृ दिवस का आयोजन वहीं मिठाईयां बांटी गई। प्रिंसिपल पायल कुमारी ने ऐसे कार्यक्रम को बच्चों में पारिवारिक और सामाजिक ज्ञान बढ़ाने ...