रुद्रपुर, मई 9 -- शांतिपुरी, संवाददाता। सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर नगर में मातृ दिवस के अवसर पर भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तारा पांडे, दीपा कांडपाल एवं कविता तिवारी के साथ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रमोद वर्मा, अकादमिक निदेशक उमेश बोरा और प्रधानाचार्य बृज मोहन कुनियाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में अकादमिक निदेशक उमेश बोरा ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी माताओं एवं अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षिका जानकी कुनियाल ने मां की महिमा पर आधारित मर्मस्पर्शी कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। माताओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया मदर्स डे प्रतियोगिता में रजनी चंदोला ने प्र...