रुडकी, मई 8 -- झबरेड़ा, संवाददाता। एंबीशन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने मां के सम्मान में जागरूकता रैली भी निकाली। प्रार्थना सभा में बच्चों ने माताओं को समर्पित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से माताओं के लिए ग्रीटिंग कार्ड, क्राउन, ब्रेसलेट और आकर्षक गुलदस्ते तैयार किए। छात्र-छात्राओं ने धरती हमारी मां है विषय पर सुंदर बैनर बनाकर पौधरोपण का संदेश दिया। छात्र आरुष, वैष्णवी, मानवी, सना एवं उनकी टीम ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...