मातृ दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मनमोहा
पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। लिटिल मिलेनियम स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर सरोज सरोजगा ने किया। छात्र निर्देश ने स्वागत कार्ड भेंट किया। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने मातृ दिवस के बारे में विचार व्यक्त किए। बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता और भाषणों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आदि, निर्देश, आराध्या, काव्या ने कविताओं से मनमोह लिया। बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। डायरेक्टर ने विजेता प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कोआर्डीनेटर रिदम कौर ने आभार जताया। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर बच्चों ने माताओं संग दी मनमोहक प्रस्तुतियां यह भी पढ़ें- मेपल्स एकेडमी में मातृ दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- डीएवी-6 में मातृ दिवस पर उमड़ा स्नेह और सम्मान का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.