सहारनपुर, मई 10 -- गंगोह। नामदेव पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माताओं के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। बच्चों ने माताओं के लिए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए और नृत्य, गीत, कविता व शायरी के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। अवनी, तृषा, अभिनव, अमायरा, आरुष, सहजलिन, आरव और समर्थ की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में प्रबंधक पंकज कुमार, प्रधानाचार्या रजनी राजपूत व रुचि राजपूत ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और उनके त्याग को कभी नहीं भुलाया जा सकता। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : कार्यक्रम में विभा, पूजा खन्ना, रेनू सैनी, शिवानी, शाहिजा आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.