हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। मातृ दिवस के मौके पर लीनेस सेवा संगठन उड़ान क्लब की ओर से एक गरीब कन्या के विवाह के लिए सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन की ओर से कन्या को विवाह में फ्रिज, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य घरेलू सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीरजा बोरा एवं अध्यक्ष ममता अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, सचिव सरला, कोषाध्यक्ष सुनीता शुक्ला, दुर्गा, नीता, ऋतु, मयूरी, कृष्णा, मोना, अनुराधा, रेखा गोयल, उषा, लीला पंत, मोनिका राजपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...