मुरादाबाद, मई 9 -- मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में भावनात्मक और संस्कारपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया। विद्यालय परिसर भावुक पलों और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक से सराबोर नजर आया। आर्यंश इंटरनेशनल स्कूल, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, संवेदना द किड्स काटेज, आरएसडी एकेडमी, सेंट मीरा काशीरामनगर ब्रांच, महिलाल पब्लिक स्कूल, जीके गाड कृष्णा पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों में धूमधाम से मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, सम्मान और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम यह भी पढ़े...