फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान मां की ममता और त्याग की मिसाल अक्सर सुनने को मिलती है, लेकिन सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया अस्पताल में सामने आया एक मामला हर किसी को भावुक कर गया। मातृ दिवस से पहले एक मां ने अपने आठ वर्षीय बेटे की जिंदगी बचाने के लिए अपने लिवर का हिस्सा दान कर दिया। यह भी पढ़ें- मदर्स डे विशेष : 64 साल की मां ने किडनी देकर 40 साल के बेटे को दिया दूसरा जीवन परिवार की दुखद कहानी खास बात यह है कि इस परिवार ने इसी बीमारी के कारण अपने दो बेटों को पहले ही खो दिया था। तीसरे बेटे की हालत भी लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन मां की हिम्मत, डॉक्टरों की मेहनत और समय पर हुए सफल लिवर ट्रांसप्लांट ने बच्चे को नया जीवन दे दिया। जम्मू-कश्मीर निवासी रेणु चौधरी और उनके परिवार पर पिछले कुछ वर्षों से दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। उनके दो बेटों...