चम्पावत, जनवरी 10 -- लोहाघाट। बाराकोट में स्वास्थ्य विभाग ने किलकारी और मोबाइल अकादमी कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम चलाया। इस दौरान गर्भवती और नवजात शिशुओं से संबंधित जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर और कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सिंह अकादमी कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि किलकारी सेवा के माध्यम से आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण, सुरक्षित प्रसव, पोषण, टीकाकरण तथा शिशु देखभाल के रिकार्ड रखे जाते हैं। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, बीसीएम जगदीश जोशी, जोगेंद्र थापा, दीपक जोशी, सुनीता जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.