रांची, अप्रैल 12 -- रांची, संवाददाता। रांची के एक होटल में इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिनेटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी (आईएसओपीएआरबी) की ओर से कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। पटना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा शर्मा एवं रांची की डॉ. ब्यूटी बनर्जी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर अपने अनुभव और सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। कॉन्फ्रेंस के दौरान आईएसओपीएआरबी की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। अगले सत्र के लिए डॉ. अंजना झा को अध्यक्ष तथा डॉ. ब्यूटी बनर्जी को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उषा नाथ, डॉ. प्रीति बाला सहाय, डॉ. कुमकुम विद्यार्थी, डॉ. रेख...