शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य (मैटरनल एंड न्यूबॉर्न हेल्थ) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर में कमी लाना तथा नवजात स्थिरीकरण इकाई की सेवाओं में सुधार करना रहा। बैठक में प्रसवोत्तर रक्तस्राव, एक्लेम्पसिया और संक्रमण जैसे मातृ मृत्यु के कारणों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान और संस्थागत प्रसव की स्थिति पर चर्चा हुई। नवजात मृत्यु के कारणों में जन्म के समय श्वास न आना, समय से पूर्व जन्म और संक्रमण पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक के दौरान सीएमओ ने लेबर रूम इंचार्ज से ड्यूटी के बारे में जानकारी की तो वह बगले झांकने लगी। जिसके बाद सीएमओ ने जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया।

हिंदी हिन्दु...