बलिया, अगस्त 26 -- बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' के राज्यस्तरीय शुभारम्भ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया। इसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थिति गंगा ऑडिटोरियम में दिखाया गया। परिवहन विभाग की ओर से जनपद में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने जनपद की मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए राज्य सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित किया। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगमकी साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का शुभारंभ,महिलाओं को मुफ्त ब...