एटा, मार्च 24 -- मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में कन्या जन्मोत्सव एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, विकास भवन सभागार में गर्भवती की गोद भराई, बच्चों के अन्न प्राशन संस्कार कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान, राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ ने 26 नवजात बालिकाओं को बेबीकिट, मच्छरदानी सहित उपहार वितरित किए। मेडिकल कालेज में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार ने बालिकाओं के संरक्षण, पोषण एवं शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। इनका उद्देश्य बेटियों को सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों में वैक्सीन स्वास्थ्य कें...