आरा, अप्रैल 4 -- आरा। महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान, भोजपुर जिला के सत्संग भवन, महाराजा हाता गली नं. दो में भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। सत्संग के दौरान वक्ताओं ने ब्रह्मविद्या और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। पिंकी प्रसाद ने कहा कि ब्रह्मविद्या सत्संग की महिमा अत्यंत महान है। व्यक्ति को अपने दोषों और गलतियों का आत्मावलोकन करना चाहिए, तभी जीवन का वास्तविक कल्याण संभव है। वहीं रून्नी देवी ने भावपूर्ण भजन जो प्यारे प्रभु से मिलना है, कर्म भ्रम सब त्याग करो...प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रीता देवी ने कहा कि सत्संग मन को निर्मल और पवित्र बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है। हमें अपने अवगुणों को दूर करने का निरंतर प्रयास करना च...