रिषिकेष, मार्च 15 -- गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से रविवार को महिलाओं को सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन करवाए गए। समिति की ओर से खैरी कलां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय महिलाओं से भरी बस को सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा निरंतर ऐसे पुण्य और सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को मां भगवती के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें धार्मिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का यह एक अच्छा प्रयास है। उपाध्यक्ष संगीता राणा ने कहा कि समिति लगातार महिलाओं को जोड़ने का कार्य कर रही है और समय-समय पर उन्हें देवी-देवताओं के पवित्र धामों के दर्शन कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। ऐसी यात्र...