कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- राष्ट्र सेविका समिति प्रतापगढ़ विभाग ने रविवार दोपहर ऐतिहासिक नगरी शक्तिपीठ कड़ा धाम के पावन क्षेत्र में मातृशक्तियों में जन जागरूकता के लिए वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सत्यवती साहू रहीं। कड़ा धाम के नांगा आश्रम कुटी, कालेश्वर घाट एवं संत मलूकदास आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यवाहक प्रिया त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। संचालन संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित अजय कुमार साहू एवं जिला कार्यवाहक दिलीप कुमार के निर्देशन में हुआ। प्रतापगढ़ से आईं स्वयंसेविकाओं का स्वागत उच्च प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग के शिक्षक अजय साहू एवं उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ की परंपरा के अनुसार ध्वज प्रणाम तथा शाखा लगाकर हुई। शाखा में खेल, गीत, कहानी, योगाभ्यास एवं बौद्धिक गतिविधियां आयोजित की गईं। ...