नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- राजस्थान की वीर धरा ने एक बार फिर अपने एक सपूत को खो दिया। बीकानेर जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र के साधूना गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान नरेंद्र डूडी ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं हर आंख नम और सीना गर्व से चौड़ा नजर आ रहा है।कोलकाता से जयपुर पहुंची पार्थिव देह, एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि शनिवार सुबह शहीद नरेंद्र डूडी की पार्थिव देह इंडिगो की फ्लाइट के जरिए कोलकाता से जयपुर एयरपोर्ट लाई गई। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ पार्थिव देह को एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव साधू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.