मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी महिला मरीजों की भीड़
खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफलतापूर्वक दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल खगड़िया स्थित कोविड वार्ड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां गर्भवती महिलाओं के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं के वितरण तथा चिकित्सकीय परामर्श की समुचित व्यवस्था की गई। महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया: आयोजित कार्यक्रम का सीएस ने किया निरीक्षण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.