गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को मातृत्व दिवस (मदर्स डे) बड़े उत्साह, भावनाओं और सम्मान के साथ मनाया गया। स्कूल परिसरों में जहां बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए माताओं के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की, वहीं कई स्कूलों में माताओं के लिए विशेष गतिविधियां, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पूरे दिन स्कूलों में भावनाओं, अपनत्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल के केजी विंग में विद्यार्थियों के लिए नन्हें हाथ बड़ा प्यार थीम पर मातृ दिवस उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम बच्चों ने मां की भूमिका पर आधारित नृत्य, गीत और मंच प्रस्तुतियों से सभी...