प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृत्व दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बालवाटिका समूह के नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों की माताओं ने सहभागिता की। शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने सभी माताओं के अभिनंदन से किया। इस अवसर पर माताओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। माताओं ने अपने हस्तनिर्मित कार्यों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। प्रतियोगिता में कक्षा दो की छात्रा काव्या पांडेय की माता सुरेखा को मोल्डेड क्ले वर्क के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। कक्षा दो के छात्र शिवांशजी की माता प्रियंका को क्रोशिया वर्क के लिए द्वितीय पुरस्कार तथा धननश्री की माता नीलिमा को टाई एंड डाई वर्क के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त नीलिमा को बेस्ट अटायर के ...