रुद्रपुर, मई 10 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। मातृत्व दिवस पर रविवार को जिला महिला अस्पताल में गर्भवती और प्रसूता माताओं का सम्मान किया गया। खुशियों की सवारी सेवा प्रदाता कंपनी सीएएमपी-102 के कर्मचारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में माताओं को घर भेजने से पहले गुलाब का पुष्प भेंट कर मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने सुरक्षित मातृत्व, नवजात शिशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियां भी माताओं को दीं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नवनीत कुमार, जिला अस्पताल के चालक रजत सिंह, उप जिला अस्पताल खटीमा के चालक जीवन सिंह बिष्ट, एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल काशीपुर के ...