अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में संचालित कंगारू मदर केयर लाउंज समय से पहले जन्मे और शारीरिक रूप से कमजोर नवजात शिशुओं की जिंदगी बचाने का सहारा बना हुआ है। करीब दो साल से संचालित केएमसी में 602 माताओं ने अपने नवजात शिशुओं की देखभाल की। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य के लिहाज से बीते साल नवंबर माह में एमसीएच विंग में केएमसी लाउंज की पहल शुरू की गई थी। इसमें समय से पहले जन्मे और 1800 से 2500 ग्राम के बीच के नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। केएमसी लाउंज मां और उसके नवजात शिशु को उससे अलग न रखने की थ्योरी पर आधारित है। इसमें मां की त्वचा के संपर्क से शिशुओं को लगातार गर्माहट और सुरक्षा मिलती है। शिशुओं का वजन तेजी से...