देहरादून, दिसम्बर 9 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश, होमगार्डों को 12 दिन का आकस्मिक अवकाश और अन्य भत्ते देने की घोषणा की। सीएम ने सोमवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस के मौके पर यह ऐलान किया। उन्होंने वर्दी भत्ता दोबारा लागू करने समेत होमगार्ड जवानों के लिए कुल सात घोषणाएं कीं। इनसे 5600 होमगार्डों को लाभ मिलेगा। इनमें 550 करीब महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। होमगार्ड के 63वें स्थापना दिवस पर ननूरखेड़ा में आयोजित रैतिक परेड का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड के जवान हर मौसम और हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा और समर्पण से ड्यूटी करते हैं। वे यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ तमाम बड़े आयोजन संपन्न कराने में अहम भूमिका नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.