सासाराम, अप्रैल 1 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को प्रभावी रूप से संचालित के निर्देश दिये गये। ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके। जिला योजना समन्वयक संजीव कुमार मधुकर ने बताया कि सभी संस्थानों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्यन करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...