मोतिहारी, मार्च 9 -- पताही। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 27 महिलाओं की जांच की गई। जांच के लिए एएनएम सोनम कुमारी, बबली कुमारी, अनुराधा कुमारी, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी को एएनसी कार्य में सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक लगाया गया था। स्वास्थ्य मैनेजर राजकुमार और अन्य कर्मी भी सहयोग में उपस्थित थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर बैठा ने बताया कि पीएम मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओ की जांच की जाती है। इसके लिए सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर भी एएनसी की जांच होंगी । जहा संबंधित सीएचओ, जीएनएम, स्टाफ, नर्स आदि अपने अपने केन्द्र पर कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...