संभल, जनवरी 2 -- सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख दिखाया है। मातीपुर गांव में कब्रिस्तान के पास तालाब की भूमि पर वर्षों से प्रधान पति समेत कई लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह हटा दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और साफ संदेश गया कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी प्रधान पति ने शुक्रवार को लेखपाल के साथ दो दिन पूर्व अवैध कब्जे की नपाई करने के मामले में मारपीट की थी। शुक्रवार को संभल तहसील प्रशासन और असमोली पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव मातीपुर मझरा धकतोड़ा में बड़ी कार्रवाई की। सीओ असमोली कुलदीप कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल और राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.