कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर दक्षिण। श्रीराम पार्क सेवा समिति और दबौली पुष्पांजलि ज्योतिष केंद्र की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथावाचक सरल जी महाराज ने सीता स्वयंवर प्रसंग सुनाया। इस दौरान शिव धनुष टूटने से क्रोधित परशुराम का आगमन हुआ, श्रीराम ने उन्हें शांत किया। अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या वासियों में फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। यहां संजय श्रीवास्तव, अजय, अमर बाजपेई, सुधाकर शुक्ला, अजीत श्रीवास्तव, विनोद मिश्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...