बरेली, अक्टूबर 4 -- उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज की ओर से राजेंद्रनगर की 43वीं रामलीला में रावण वध के बाद श्रीराम विभीषण को लंका का राज्य सौंपते हैं। लीला मंचन में मां सीता की दोबारा अग्नि परीक्षा होती है। इसके बाद सभी अयोध्या लौटते हैं। इसके बाद राम-भरत मिलन, श्रीराम राज्याभिषेक, मंगलगान, आरती, प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य अतिथि करन गर्ग, विशिष्ट अतिथि उपसभापति नगर निगम नरेंद्र सिंह ने यहां भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। उन्होंने सभी कलाकारों व कार्यकर्ताओं को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई जो पटेल नगर होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। रामलीला का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। यहां जीडी अमोला, कैलाश पंत, एमसी पाठक, आरती पंत, प्रकाश पाठक, राजेंद्र पाठक, गोकुल आनंद पाठक, सतीश चंद्र जोशी, डीडी बेलवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.