हापुड़, फरवरी 26 -- नगर के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी में चल रही श्री राम कथा में गुरूवार को कथा व्यास आचार्य मित्र चंदन कौशिक ने सीता हरण का मार्मिक प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। वहीं सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने श्रीराम कथा में भाग लिया और सीता हरण का मार्मिक प्रसंग सुना। आचार्य मित्र चंदन कौशिक महाराज ने बताया कि रावण ने असली सीता का हरण नहीं किया था, अभी तो असली सीता प्रभु श्री राम पहले ही अग्नि देव को सौंप चुके थे। भगवान राम अपने संग में छाया सीता को लेकर रह रहे थे और उन्हें छाया सीता का हरण रावण ने आकर किया। माता सीता का पता लगाने के लिए राम जी ने हनुमान जी को लंका में भेजा था और लंका में सीता मैया का पता लगाकर हनुमान जी लंका का विध्वंस करके सकुशल वापस राम जी के पास लौटे। अच्छा भक्त हनुमान जी के जैसा ही होना चाहिए जो अपन...