सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर। मोस्ट कल्याण संस्थान की ओर से तीन जनवरी 2026 को तिकोनिया पार्क में आयोजित होने वाली माता सावित्री बाई फूले जयंती पर मोस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक नंदनी बौद्ध ने दी। उन्होंने बताया कि तिकोनिया पार्क में आयोजित होने वाले इस समारोह में सात विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें हाईस्कूल में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 11 छात्रों और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 04 छात्रों को लूसेन्ट सामान्य ज्ञान बुक और मोस्ट प्रतिभा सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 53 निःशुल्क मोस्ट पाठशालाओं के संचालकों को माता सावित्री बाई फूले प्रतिमा और शिक्षा रत्न सम्मान प्रशस्ति पत्र दिया जाए...