बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आनंद पथ ब्लॉक चौक पर मंगलवार को लोगों ने माता सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले भारत की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, कवित्री थीं। मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान, उमेश पंडित, शैलेंद्र कुमार, राजीव कुमार, चंदन कुमार, मोनू कुमार, परमानंद सिंह व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...